शामली: शामली में रेलवे स्टेशन परिसर में घुमाने के बहाने 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 2 के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
Shamli, Shamli | Jul 4, 2026 शामली में शुक्रवार की देर रात की बताई जा रही वारदात में 2 आरोपियों ने एक आठ वर्षीय बच्ची को रेलवे स्टेशन परिसर में घुमाने के बहाने दुष्कर्म किया। करीब आधा घंटे बाद आरोपी बच्ची को पिता के पास वापस छोड़ गए और बच्ची ने घर जाकर दर्द की जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों को वारदात का पता चला। बच्ची के पिता की शिकायत पर दोनों आरोपियों पर नामजद केस दर्ज किया है।