अनूपपुर: किसान कल्याण वर्ष में कर्ज तले दबा किसान परिवार: कन्हैयालाल मिश्रा
अनूपपुर। भारतीय गण वार्ता पार्टी के जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मिश्रा ने आरोप लगाया है कि सरकार “किसान कल्याण वर्ष” के नाम पर केवल प्रचार कर रही है, जबकि किसान परिवार आज भी पुराने कर्ज और बढ़ते ब्याज के बोझ तले परेशान हैं,उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में ब्याज माफी के वादे किए गए थे, लेकिन हजारों किसानों को आज तक इसका लाभ नहीं मिला।