विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में लगातार किए जा रहे प्रयासों के तहत शनिवार को स्थानीय विधायक थावर चन्द डामोर ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मांडवी में विधायक मद से निर्मित टीनशेड का लोकार्पण किया है। कार्यक्रम में गांव के बच्चे,बुजुर्ग, महिलाएं एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जिससे आयोजन जनसमर्थन और विश्वास का प्रतीक बन गया।