मुंगेर: शीतलपुर निवासी एसएसबी जवान एवं उनकी पत्नी की सड़क दुर्घटना में हुई मौत अंतिम दर्शन को ले उमड़ी लोगों की भीड़
Munger, Munger | Aug 23, 2024 मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शीतलपुर निवासी एसएसबी जवान जय सिंह उर्फ सोनू सिंह एवं उसकी पत्नी मौसम कुमारी की बेगूसराय में सड़क हादसे में गुरुवार को मौत हो गयी थी। शुक्रवार की देर शाम लालदरवाजा श्मशान घाट पर दोनों के शव दाह संस्कार के लिए लाया गया । जहां पर एसएसबी के जवानों ने मृत जवान के पार्थिव शरीर पर तिरंगा ओढ़ा कर सलामी और पुष्पचक्र अर्पित कर अंतिम विदाई दी।