घुवारा: बमनोरा थाना क्षेत्र के घुवारा में भूसा का अवैध परिवहन, कलेक्टर ने कहा- जांच के बाद होगी कार्रवाई
छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल द्वारा पशुओं के लिए चारा-भूसा की कमी को देखते हुए जिले से बाहर निर्यात पर 10 जून 2026 तक प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद घुवारा तहसील के बमनोरा थाना क्षेत्र में ट्रकों से अवैध रूप से भूसा परिवहन जारी है। कलेक्टर ने मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे कहा है कि एसडीएम से बात कर जांच कराई जाएगी और कार्रवाई की जाएगी।