बीकानेर: कांग्रेसजनों ने गुरुवार को अंबेडकर सर्किल से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक निकाला कैंडल मार्च
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर को लेकर दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेसजनों ने गुरुवार को अंबेडकर सर्किल से कलक्टर परिसर तक कैडल मार्च निकाला और अमित शाह के इस्तीफा दिए जाने की मांग की। बी ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सुमित कोचर के नेतृत्व में निकाले कैडल मार्च में रोष जताया गया ।