बीकानेर: व्यास कॉलोनी थाने में घर में घुसकर चोरी करने के दो अलग-अलग मुकदमे हुए दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
व्यास कॉलोनी थाने में चोरी करने के दो अलग-अलग मुकदमे सामने आए हैं। पहला मामला डॉक्टर अजय पाल ने दर्ज करवाते हुए बताया कि वह रात्रि ड्यूटी पर गया हुआ था और अज्ञात चोर उसके घर से सोने चांदी के जेवरात चोरी करके ले गया। दूसरा मामला राकेश भार्गव ने दर्ज करवाते हुए बताया कि वह जयपुर गया हुआ था। इसी दौरान उसके घर से अज्ञात चोर सोने चांदी के जेवरात चोरी करके ले गया।