गाज़ियाबाद: दंपत्ति की गाड़ी रोककर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों से मसूरी पुलिस की हुई मुठभेड़, दो गिरफ्तार
मसूरी थाना पुलिस की मंगलवार देर रात लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों के साथ भुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस ने एक बदमाश को गोली मारकर लंगड़ा कर दिया और एक अन्य बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दोनों बदमाशों ने बीते 21 जनवरी को एक दंपत्ति की कार रोक कर उस पर फावडों से हमला कर दिया था और मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे।