जबलपुर: गोहलपुर में इंस्टाग्राम 'बर्थडे पोस्ट' पर खूनी जंग, सरेराह चली गोली, युवक घायल
संस्कारधानी के गोहलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दमोहनाका इलाके में सोशल मीडिया की रंजिश के चलते दो गुटों के बीच सरेराह खूनी संघर्ष हो गया। दरअसल, आरोपी आदि दीक्षित के जन्मदिन पर विरोधी गुट के रितिक ठाकुर और उसके दोस्त अमन उर्फ अम्बर श्रीवास ने इंस्टाग्राम पर आदि की पिटाई का एक पुराना वीडियो 'हैप्पी बर्थडे छोटे' कैप्शन के साथ पोस्ट कर दिया था। इस डिजिटल बेइज्जती