कर्वी: चित्रकूट कर्वी ब्लाक के गोपालपुर में जन चौपाल, ग्रामीणों ने हर घर जल योजना की की सराहना
चित्रकूट के गोपालपुर ग्राम में गुरुवार सुबह 10 बजे जल जीवन मिशन के तहत जन चौपाल आयोजित हुई। अधिकारियों ने हर घर जल योजना की प्रगति और जलापूर्ति व्यवस्था की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचने से वर्षों पुरानी समस्या समाप्त हो गई है। उन्होंने वीडियो संदेश के माध्यम से सरकार का आभार भी व्यक्त किया।