बुढ़ार: अनूपपुर सीमा पर तीन जंगली हाथी, शहडोल के सीमावर्ती गांवों में अलर्ट
केशवाही वन परिक्षेत्र से लगी अनूपपुर सीमा पर तीन जंगली हाथियों की मौजूदगी के बाद वन विभाग अलर्ट हो गया है। सीमावर्ती गांवों में मुनादी कर ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। गज रक्षक ऐप डाउनलोड कराया गया है और वन अमले की गश्त बढ़ाकर हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। जानकारी शुक्रवार शाम 4 बजे सामने आई है।