पन्ना: भाजपा सरकार की वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार के विरोध में 16 दिसंबर को कांग्रेस का विधानसभा घेराव
Panna, Panna | Dec 12, 2024 मध्य प्रदेश कांग्रेस 16 दिसंबर को भाजपा सरकार की वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार के खिलाफ विधानसभा का घेराव करेगी। कांग्रेस के छतरपुर के पूर्व विधायक आलोक चतुर्वेदी ने 12 दिसंबर को पन्ना में कार्यकर्ताओं से बैठक की और प्रेस वार्ता में बताया कि भाजपा ने 2023 चुनावों से पहले किसानों, महिलाओं और युवाओं से किए वादे पूरे नहीं किए हैं।