मुज़फ्फरनगर: लखनऊ अग्निकांड के बाद मुज़फ्फरनगर में बड़ा एक्शन, अस्पतालों और कोचिंग सेंटरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, दो अस्पताल हुए सीज
लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड के बाद मुज़फ्फरनगर प्रशासन एक्शन मोड में है। अस्पतालों, नर्सिंग होम और कोचिंग सेंटरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। जांच में फायर सेफ्टी और भवन सुरक्षा की गंभीर खामियां मिलने पर दो अस्पतालों के बेसमेंट सील कर दिए गए, जबकि कई संस्थानों को नोटिस जारी हुए।प्रशासन ने साफ कहा है कि सुरक्षा मानकों से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी