फूलपुर: खूनी विवाद में मजाक बना, मारपीट व जानलेवा हमले के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़ जनपद के थाना फूलपुर क्षेत्र के खानपुर चितरावल गांव में मजाक को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो डंडे और एक ईंट भी बरामद की गई है ।