सदर: यूपी की पीसीएस अफसर ज्योति मौर्य के सफाई कर्मी पति आलोक मौर्य चुनाव मैदान में आना चाहते हैं, केशव प्रसाद मौर्य से मिले
Sadar, Allahabad | May 6, 2026
यूपी की PCS अफसर ज्योति मौर्या के सफाईकर्मी पति आलोक मौर्या चुनावी मैदान में उतरना चाहते हैं। मंगलवार यानी 5 मई को आलोक अपने साथियों के साथ प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्या से मिलने पहुंचे। जब केशव का हेलिकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरा तो आलोक उनके स्वागत के लिए पहले से खड़े थे।