रायबरेली के खीरो थाना क्षेत्र के सराय महमूद गांव में गुरुवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से सात वर्षीय अभिषेक उर्फ अभी और उसकी पांच वर्षीय बहन अंजली की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बच्चों की मां कांती बारिश थमने के बाद उन्हें साथ लेकर खेत में धान की बेड़न देखने गई थीं। रास्ते में अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने से दोनों बच्चे उसकी चपेट में आ गए, जबकि मां पीछे होने के कारण बच गईं। परिजन दोनों को तत्काल सीएचसी खीरो ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
#voicebharat24