सीहोर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 2 साल के कार्यकाल पर सीहोर के वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व जिला पंचायत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने उन्हें बधाई, शुभकामनाएं दी। प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचकर श्री अरोरा ने सीएम डॉ मोहन यादव को गुलदस्ता भेंट किया एवं उनके बेहद सफल कार्यकाल पर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की।