भोरे: भोरे थाना में नई थानाध्यक्ष रोहिणी उपाध्याय ने संभाली कमान, निवर्तमान थानाध्यक्ष राजेश कुमार का हुआ तबादला
भोरे थाना में नई थानाध्यक्ष रोहिणी उपाध्याय ने अपना योगदान दे दिया। निवर्तमान थानाध्यक्ष राजेश कुमार का तबादला गोपालगंज होने के बाद रोहिणी उपाध्याय ने यहां का पदभार ग्रहण किया। शुक्रवार की दोपहर एक बजे जानकारी के अनुसार नई थानाध्यक्ष रोहिणी उपाध्याय ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।