भोरे: गांधी स्मारक हाई स्कूल में फाइलेरिया एमडीए महा अभियान की शुरुआत, 14 दिनों तक घर-घर जाकर खिलाई जाएगी दवा
फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर भोरे प्रखंड में एमडीए महा अभियान की भव्य शुरुआत गांधी स्मारक हाई स्कूल के परिसर में की गई। गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ दिनेश कुमार रेफरल अस्पताल भोरे के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर रिशु कुमार एवं bhm रोहित कुमार की उपस्थिति में किया गया। यह अभियान 14 दिनों तक घर-घर जाकर लोगों को दवा खिलाई जाएगी।