नगर के शासकीय अस्पताल के पास शनिवार को दो पक्षों में मामूली बात पर विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों तरफ से डंडे, पत्थर व कांच की बोतलों का उपयोग किया गया। मारपीट के दौरान दोनों ओर से एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस घटना में दोनों पक्षों के 4 लोग घायल हुए हैं। घटना रविवार दोपहर 2 बजे की है ।