धनघटा: बसवारी गांव में अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में लापरवाही का आरोप, मृत बताए गए गर्भस्थ शिशु को गोरखपुर में मिला जीवित
संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसवारी गांव स्थित सिद्धी विनायक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगा है। आरोप है कि सेंटर संचालक ने चार माह के गर्भ में पल रहे शिशु को मृत घोषित कर महिला को गर्भपात कराने की सलाह दे दी। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने बसवारी चौकी पर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता की बहन पिंकी ने पुलि