बल्देवगढ़: नारायनपुर में अज्ञात कारणों के चलते 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जुटी जांच में
नारायनपुर गांव में 21 वर्षीय युवक के द्वारा फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जिसमें बल्देवगढ़ पुलिस के द्वारा बताया गया कि मृतक शोवरन आदिवासी पुत्र जानकी आदिवासी उम्र 21 वर्ष निवासी नारायनपुर के द्वारा अज्ञात कारणों के चलते घर में ही ठाठ बड़ेरे से फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है।