बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ पलेरा मार्ग पर शिवनगर के पास सड़क हादसे में दामाद की मौके पर हुई मौत, ससुर हुआ घायल
बल्देवगढ़ पलेरा मार्ग शिवनगर के पास आज दोपहर करीब 2:00 बजे सड़क हादसे में दामाद की मौके पर मौत हो गई। वही ससुर घायल हो गया। घायल का बल्देवगढ़ CHC में इलाज किया जा रहा है।मृतक जगतपाल उम्र 22 वर्ष जो कि अपने साल की शादी के कार्ड बांटकर अपने ससुर पूरन पाल के साथ अपने घर लौट रहा था।तभी शिवनगर के पास बाइक अनियंत्रित हो गई जिसमें जगतपाल की मौके पर मौत हो गई।