बल्देवगढ़: सीएचसी बल्देवगढ़ में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया पलेरा मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत युवक का शव
पलेरा मार्ग पर शिवनगर के पास सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक जगतपाल निवासी अनंतपुरा की मौके पर मौत हो गई थी।खरगापुर पुलिस के द्वारा बताया गया कि,शिवनगर के पास सड़क हादसे में मृत हुए युवक के शव का बल्देवगढ़ CHC में पुलिस एवं डॉक्टरों की निगरानी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया।वही खरगापुर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में ले लिया है।