झाझा: झाझा महापुर के रास्ते मे ट्यूशन पढ़कर घर जा रहे एक छात्र के साथ कि गई मारपीट, रेफरल अस्पताल झाझा में हुआ इलाज
Jhajha, Jamui | Jul 21, 2024 झाझा महापुर के रास्तें में झाझा मुख्य बाजार से टयूशन पढ़कर अपने घर गढ़ी जा रहे एक छात्र के साथ कुछ युवकों ने रास्ता रोकर पीतल के बने पंजा से मारपीट कि घटना को अंजाम देते हुए घायल कर दिया। घायल छात्र की पहचान मनोज यादव का पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई। परिजनों को घटना की सूचना मिलने पर घटना स्थल से घायल पुत्र को उठाकर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया।