झाझा: बैजलपुरा गांव में एक युवक ने एक घर के तीन सदस्यों के साथ कि मारपीट, रेफरल अस्पताल में हुआ इलाज।
Jhajha, Jamui | Jul 21, 2024 झाझा थानाक्षेत्र के बैजलपुरा गांव में बच्चें के द्वारा गिटटी का छोटा टुकड़ा फेंकने के विवाद पर एक युवक ने एक घर के तीन सदस्यों के साथ बिजली के तार से मारपीट करते हुए घायल कर दिया। घायल की पहचान मो.इलियास उसकी पत्नी चुनिया खातुन और उसका बेटा इश्तियाक के रूप में हुई है। सभी घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल झाझा में किया गया।