जैतपुर: तीन माह से वेतन नहीं, फिल्टर प्लांट कर्मचारियों की हड़ताल; पानी सप्लाई प्रभावित होने की चेतावनी
धनपुरी नगर पालिका क्षेत्र में फिल्टर प्लांट कर्मचारियों ने तीन माह से वेतन न मिलने पर हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारी खुले आसमान के नीचे धरने पर बैठे हैं और भुगतान नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं। कर्मचारियों ने जलापूर्ति प्रभावित होने की चेतावनी दी है, जबकि सीएमओ ने जल्द वेतन भुगतान का भरोसा दिया है। वीडीओ शुक्रवार सुबह 9 बजे सामने आया है।