बिसौली: बिसौली तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान डीएम और एसएसपी ने सुनीं जन समस्याएं
बिसौली तहसील परिसर बिसौली में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे और मौके पर ही कई शिकायतों का निस्तारण किया गया। समाधान दिवस में क्षेत्र के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे।