जगाधरी: छछरौली: नवनियुक्त मार्केट कमेटी अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री ने दिया आशीर्वाद
भाजपा सरकार के द्वारा हाल ही में मार्केट बोर्ड कमेटी के चेयरमनों की नियुक्ति की गई है। जिससे उनका शपथ ग्रहण भी जारी है। इसी को लेकर छछरौली के अंदर आज कैलाश चंद के शपथ ग्रहण समारोह के अंदर हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री चौधरी कंवरपाल पहुंचे और यहां पर उनको अपना आशीर्वाद देते हुए सरकार की आगामी उपलब्धियां की जानकारी भी दी। भाजपा के जिला अध्यक्ष भी रहे मौजूद।