जगाधरी: हुडा सेक्टर 17 में किशोरी को बहला-फुसलाकर युवक के साथ भेजा, युवक ने किया दुष्कर्म, तीनों पर मामला दर्ज
लड़की की मां ने पुलिस को शिकायत में बताया उसकी 15 वर्षीय लड़की पार्लर पर काम सीखने जाती थी। वहां पर दो लड़कियों ने उसे बेहला फुसलाकर एक युवक के साथ भेज दिया जिसने उसका गलत काम किया और अपने साथ ले गया। जब लड़की घर नहीं पहुंची तो शिकायत पुलिस को दी पुलिस ने उसे करनाल से बरामद किया और तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है।