पट्टी: शेखपुरा आधारगंज गांव में बच्चों के विवाद में गर्भवती महिला की पिटाई, बहन भी घायल, धमकी देने का आरोप
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा आधारगंज गांव निवासी नसरीन बानो ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि बच्चों के विवाद को लेकर पड़ोस के लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें गर्भवती नसरीन बानो घायल हो गईं। शोर सुनकर उनकी बहन हसीना बानो मौके पर पहुंचीं और बीच-बचाव करने लगीं