बिंदकी: बिंदकी कस्बे के समीप जय गुरुदेव मंदिर के निकट ट्रक के अचानक मोड़ने से अनियंत्रित हुई बाइक, दो लोग घायल
फतेहपुर जनपद के बिंदकी क्षेत्र के बिंदकीष-भवानीपुर मार्ग में जय गुरुदेव मंदिर के समीप रविवार की दोपहर 12:30 बजे एक ट्रक चालक द्वारा अचानक गाड़ी मोड़ देने से बाइक सवार दीपू उर्फ अजय तथा अनुज दोनों निवासी ग्राम छीछा कोतवाली बिंदकी अनियंत्रित होकर दूर जा गिरे। जिसके चलते दोनों घायल हो गए। जिनको सीएचसी में भर्ती कराया गया। जिसमें दीपू उर्फ अजय को रेफर किया गया।