हटा: मड़ियादो बर्धा मार्ग पर पिकअप की टक्कर से बिजली पोल टूटा, बिजली अमला मौके पर
Hatta, Damoh | Jun 13, 2026 मड़ियादो बर्धा मार्ग पर महाकाल बगीचा के पास पिकअप की टक्कर से बिजली पोल टूटकर पिकअप गाड़ी पर गिर गया,घटना में वाहन चालक बाल बाल बचा,वन्ही बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई,आज शनिवार सुबह 9 बजे हादसे की सूचना पर मड़ियादो बिजली सबस्टेशन से बिजली कर्मचारी मौके पर पँहुचे और लाइन बन्द कर सुधार कार्य शुरू किया गया