भेलूपुर में एलआईसी कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया, गेट मीटिंग कर श्रमिक हितों की आवाज उठाई
Sadar, Varanasi | May 12, 2026 एलआईसी के वाराणसी मंडल मुख्यालय भेलूपुर परिसर में मंगलवार को कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्प्लॉइज एसोसिएशन के आह्वान पर आयोजित इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत दोपहर लंच अवकाश के दौरान गेट मीटिंग, नारेबाजी, सभा और प्रदर्शन किया गया।