राजातालाब: शिवपुर वार्ड में अवैध निर्माणाधीन मकान को वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा किया गया सील
वीडीए उपाध्यक्ष द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम में वाराणसी विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम द्वारा अवैध निर्माण के विरूद्ध सील की कार्रवाई सम्पादित की गई। इसके तहत शिवपुर वार्ड में अवैध निर्माणाधीन मकान को वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा सील किया गया है। वार्ड शिवपुर के अतर्गत महेन्द्र पाल प्रेसीडेन्ट बजरिये चाको सीएम पुत्र मथाई सीठी द्वारा क्राईस्ट नगर मौजा दान्दूपुर, वार्ड-शिवपुर में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत शटरिंग का कार्य किया जा रहा था