राजातालाब: राजातालाब पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
थाना राजातालाब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कचनार के पास से अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार। आरोपी की पहचान 40 वर्षीय राजीव जायसवाल निवासी दिलदारनगर जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 15 शीशी व 2 पाउच अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुआ है।