राजातालाब: कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने CAA को लेकर सरकार को घेरा, बोले- संविधान को बर्बाद करने के लिए रचा गया मायाजाल
CAA एक सांप्रदायिक कानून है जो धर्म के आधार पर नागरिकता का प्रावधान करता है। किसी को नागरिकता देनी है तो मौजूदा संविधान में कोई बाधा नहीं है। किसी को नागरिकता देने या किसी घुसपैठिए को बाहर निकालने के लिए धर्म के आधार पर नागरिकता का कोई तुक नहीं है। यह देश के संविधान को बर्बाद करने के लिए रचा गया मायाजाल है।