पुपरी अनुमंडलीय अस्पताल की अव्यवस्थाओं की जांच करने पहुंचे दैनिक उजाला और एम न्यूज़ के पत्रकारों से चतुर्थवर्गीय कर्मी अनिल राम ने बदसलूकी की और मोबाइल छीन लिया। अस्पताल में सफाई की कमी, कई डॉक्टरों की अनुपस्थिति, प्रसव वार्ड में चादर नहीं, और इमरजेंसी में गंदगी जैसी गंभीर लापरवाहियां सामने आईं। जांच में अनिल राम द्वारा मरीजों को इंजेक्शन लगाना भी पकड़ा गया।