भदेसर: आस्था से लौटते ही हादसा: सांवलिया सेठ दर्शन के बाद नीमगांव के पास बाइक फिसली, दो युवक घायल
शनिवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चित्तौड़गढ़-उदयपुर हाईवे पर नीमगांव के पास आस्था से लौटते समय दर्दनाक हादसा सामने आया। सलूंबर जिले के दो युवक सांवलिया सेठ के दर्शन कर वापस जा रहे थे, तभी उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों युवकों को गहरी चोटें आईं। राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उ