ग्वालियर गिर्द: 2 जून को सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक बिजली रहेगी बंद, जानिए क्या आपके इलाके का नाम है शामिल?
ग्वालियर शहर के कई इलाकों में कल यानी 02 जून मंगलवार को आवश्यक निर्माण कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग द्वारा इसकी जानकारी सोमवार रात 9 बजे जारी की गई। विभाग के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में सुबह 08:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बिजली कटौती रहेगी। हालांकि कार्य की प्रगति के अनुसार इस समय में बदलाव भी किया जा सकता है।