गुमला: सुडी समाज ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान, शिक्षा को बताया समाज की प्रगति का आधार
Gumla, Gumla | Jul 5, 2026 बस पड़ाव स्थित धर्मशाला में सुडी समाज की ओर से मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के जिला अध्यक्ष दिलीप नाथ साहू ने की। समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के होनहार छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान देकर उत्साहवर्धन किया