कैराना: दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक के मामले में पीड़िता ने कैराना कोतवाली में दर्ज कराया मुकदमा
Kairana, Shamli | May 13, 2026 कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव अकबरपुर सुन्हेटी निवासी हदीसा ने मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि उसका निकाह दस मार्च 2020 को गांव मन्नामाजरा निवासी सुफियान के साथ हुआ था। आरोप है कि ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये और बाइक की मांग करता था। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। इसी के चलते उसे घर से निकाल दिया।