मैहर: भीषण गर्मी के चलते मैहर में बदला स्कूलों का समय, कक्षाएं सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक लगेंगी
मैहर जिले में लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए कलेक्टर विदिशा मुखर्जी ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आन शुक्रवार को स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार अब नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के सभी शासकीय, अशासकीय, केंद्रीय विद्यालय का संचालन सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगा।