बीना: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कृषि मंडी में किसान को लूटने वाला शातिर चोर गिरफ्तार
Bina, Sagar | Jun 2, 2026 अप्रैल का वो दिन जब किसान राजा कुर्मी, निवासी बमोरी खेड़ा, अपनी फसल बेचकर खुशी-खुशी 1 लाख 96 हजार रुपये ट्रैक्टर के टूल बॉक्स में रखकर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन तभी एक शातिर चोर ने रेकी की, ताला तोड़ा और किसान की सारी मेहनत की कमाई उड़ा ली।लेकिन इस बार चोर की किस्मत ने साथ नहीं दिया। लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया।