नानपारा: नानपारा के शिव शंकर चौधरी का मंडी सचिव पद पर चयन, सफलता पर दी गई बधाई
नानपारा नगर के पुरानी बाजार निवासी शिव शंकर चौधरी का चयन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में हुआ है। उन्हें सचिव श्रेणी 3 ग्रेड 2 (मंडी सचिव) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शिव शंकर चौधरी के बड़े भाई राम वर्मा ने बताया कि उनके भाई का चयन मंडी सचिव के पद पर हुआ है। इस खबर से परिवार और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है