हरदोई: मोहलिया गांव में गाली गलौज का विरोध करना दुकानदार को पड़ा भारी,गांव के ही तीन लोगों ने लाठी डंडो से पीटा,गंभीर घायल
Hardoi, Hardoi | Aug 5, 2024 पिहानी कोतवाली क्षेत्र के मोहलिया गांव निवासी विनोद पुत्र हीरालाल को गाली गलौज का विरोध करना भारी पड़ गया। गांव के ही मुलायम काशीराम और रामपाल ने विनोद को लाठी डंडों से जमकर पीट दिया जिसमें उसकी गंभीर चोटे आई है परिजनों द्वारा घायल विनोद को हरदोई के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार किया जा रहा है।