हरदोई: एसपी नीरज कुमार जादौन ने लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी को निलंबित किया,चौकी क्षेत्र में कांवड़िए से हुई हुई थी लूट
Hardoi, Hardoi | Aug 4, 2024 शहर क्षेत्र के मुन्नेमियां चौराहा निवासी अमर गुप्ता 29 जुलाई को अपनी बाइक से बिलग्राम के राजघाट से गंगा जल लेकर कांवड चढ़ाने सकाहा मंदिर जा रहा था।आधीरात के बाद लगभग साढ़े 12 बजे चरौली पुलिया के पास एक बाइक से आए तीन लाेगों ने अमर गुप्ता को रोक लिया। गांव का पता पूछने के बहाने रोकने वाले आरोपियों ने अमर गुप्ता के गले से सोने की चेन खींच ली और 19 हजार लुटे।