हरदोई: कोतवाली शहर के सीतापुर बाईपास पुल पर अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई,बाइक सवार गंभीर घायल,जिला अस्पताल में भर्ती
Hardoi, Hardoi | Aug 5, 2024 कोतवाली शहर क्षेत्र के सीतापुर बाईपास पुल पर एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिसमें बाइक सवार अमन गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसको एंबुलेंस की मदद से हरदोई के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार किया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक अमन पुत्र जगदीश निवासी लालतापुरवा बाइक से पेट्रोल डलवाने के लिए हरदोई आ रहा था।