हरदोई: हरियावां पुलिस ने वांक्षित अभियुक्त कुलदीप निवासी ग्राम रारा को गिरफ्तार किया,पॉक्सो एक्ट का दर्ज था मुकदमा
Hardoi, Hardoi | Aug 5, 2024 3 अगस्त को वादिनी ने थाना हरियावां पर तहरीर दी कि अभियुक्त कुलदीप निवासी ग्राम रारा थाना हरियावां जनपद हरदोई द्वारा वादिनी की पुत्री के साथ गलत कार्य किया गया। इस संबंध में थाना हरपालपुर पर पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में अभियुक्त कुलदीप के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने रविवार 4 बजे उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।