छिबरामऊ: गुरसहायगंज के मिरगावा में करंट की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, परिजनों में मच गई चीख-पुकार
छिबरामऊ तहसील क्षेत्र के कस्बा गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के मिरगावा में एक युवक के घर पर रिपेयरिंग का कर हो रहा था तभी वह ड्रिल मशीन का तार लगाने लगा और वह करंट की चपेट में आ गया। हादसे के बाद परिजनों द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसहायगंज में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।